बोलेरो खाई में गिरी,बाल बाल बचे सवार

देहरादून। बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गो का सफर खतरे से खाली नही है। गुरूवार की सुबह एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार चालक घायल हो गया। जिसे खाई से बाहर निकाल लिया गया है। गनीमत है कि चालक को मामूली चोटें आई।
किमाड़ी से आते समय बोलेरो संख्या यूके 16- 6048 अनियंत्रित होकर किमाड़ी के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गई
ं। जिसमें सवार चालक हिमांशु पुत्र सोहन सिंह निवासी बड़ों वाला जनपद देहरादून को हल्की चोटें आई जबकि उनके साथ सवार निखिल पुत्र महेंद्र ठाकुर निवासी बड़ोंवाला को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया दोनों सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।