मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया

‘जीवन के लिए वैक्सीन जरूरी’ स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया

उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने
संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी, ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को किया सम्मानित किया उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता के लिए जीवन के लिए वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष  साधना शर्मा, सचिव  नीलिमा गर्ग,  कल्पना जोशी,  स्वाति,  अर्चना सिंघल,  आरती शर्मा,  अलका अग्रवाल उपस्थित थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।