सीएम पहुंचे विधानसभा , किया हवन-पूजन

सीएम पहुंचे विधानसभा , किया हवन-पूजन

देहरादून-  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में पूजा अर्चना कर शासकीय कार्य शुरू किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम धामी पहली बार विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने विधानसभा में वृक्षारोपण भी किया ।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला सहित कई विधायक और बीजेपी नेता मौजूद रहे । वहीं इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि यूं तो वो पहले भी कई बार विधायक के तौर पर वो विधानसभा आते रहे हैं पर आज मुख्यमंत्री के तौर पर वो यहां आए हैं । सीएम धामी ने कहा कि वो आज पहली बार उत्तराखंड विधानसभा में प्रदेश के मुख्य सेवक के तौर पर पहुंचे हैं , इस अवसर पर वो प्रदेश की जनता और शहीदों को नमन करते हैं । इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि उत्तराखंड के शहीदों के सपने को पूरा वो पूरा कर सकें ।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।