ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत

हल्द्वानी। लालकुआं से रामनगर जा रही आगरा फोर्ट ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की बताई जा रही है। हाथियों की मौत के बाद अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। गनीमत ये रही कि लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को बैक स्टेशन की ओर ले लिया। वहीं, घटना के बाद से वन विभाग और रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल, वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन लालकुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई थी और सिडकुल स्टेशन से आगे तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में दो हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद से अन्य हाथी उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े रहे. घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे ट्रैक से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। ट्रेन की चपेट में आकर हाथी और उसके 1 बच्चे की मौत हुई है। वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।