अरिजीत सिंह एक गाने से करते हैं कितनी कमाई, जन्मदिन पर जानिए इस प्लेबैक सिंगर की नेट वर्थ

रोमांटिक और दर्द भरे गानों को अपनी मधुर आवाज से अधिक प्रभावी बना देने वाले बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का आज जन्मदिन है। अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो वह किसी पहचान के मोहताज नहीं, लोग उनकी आवाज सुनकर ही समझ जाते हैं कि ये गाना अरिजीत सिंह का है। फिर मोहब्बत करने चला, तुम ही हो, ऐ दिल है मुश्किल जैसे तमाम गानों को अपनी मधुर आवाज और सुरो में पिरोने वाले अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के टॉप संगीतकारों में शामिल हैं। अपने रोमांटिक इमोशनल गानों से अरिजीत सिंह ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अपने फैंस के दिलो पर राज करते हैं। सबसे खास बात है कि इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी अरिजीत सिंह बहुत सी सिंपल लाइफ जीते हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह अपने बेटे के स्कूल के बाहर एक सामान्य अभिभावक की तरह खड़े इंतजार कर रहे थे। शायद उनकी इस सादगी की वजह उनके जीवन का संघर्ष हो सकता है, जिन्होंने आज अरिजीत सिंह को इस मुकाम पर पहुंचा दिया। अरिजीत सिंह भले ही साधारण जीवन जीने में यकीन रखते हैं लेकिन उनकी कमाई और कुल संपत्ति साधारण नहीं है। चलिए जानते हैं अरिजीत सिंह एक गाने से कितनी कमाई करते हैं, उनका घर, रहन सहन और कुल संपत्ति के बारे में जानिए।  

किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग’ के नाम से मशहूर अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। अरिजीत सिंह की दादी गायिका थीं। वहीं अरिजीत की मां तबला वादन करती थीं। नानी को भी भारतीय सांस्कृतिक संगीत में रुचि थी। जिस कारण उन्हें संगीत विरासत में मिली। घर की महिलाओं ने उन्हें शुरू से संगीत की ट्रेनिंग दी। बाद में अरिजीत ने संगीत को करियर बनाते हुए मुंबई की राह पकड़ ली। एक रियलिटी शो में शामिल हुए अरिजीत की आवाज संजय लीला भंसाली को भा गई। उन्होंने सांवरिया फिल्म में अरिजीत सिंह को गाने का मौका दिया। हालांकि वह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ। इसलिए साल 2011 में आई फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से उनके करियर की शुरुआत हुई।

सालों के संघर्ष के बाद अरिजीत सिंह ने इंडस्ट्री में वह जगह बना ली, जिसका उन्होंने सपना देखा था। वह मुंबई शिफ्ट हो गए। यहां नवी मुंबई में उनका एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है। इस घर में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

सिंगर अरिजीत का कार कलेक्शन बड़ा नहीं है लेकिन उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिसमें रेंज रोवर, हमर और मर्सिडीज- बेंज शामिल हैं। उनकी सभी गाड़ियों की कीमत लगभग एक से दो करोड़ रुपये है।

इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायकों में अरिजीत सिंह का नाम है। वह एक फिल्म में गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी कमाई का मुख्य जरिया गायिकी है। फिल्मों के अलावा अरिजीत शो, लाइव कॉन्सर्ट आदि से भी मोटी कमाई करते हैं। एक घंटे के लाइव परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत सिंह 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैँ। वह सालाना 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। वहीं महीने में अरिजीत सिंह 50 लाख रुपये की कमाई करते हैं।

बॉलीवुड के सबसे अमीर सिंगर में शामिल अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर की है। भारतीय करेंसी में अरिजीत सिंह 52 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अरिजीत सिंह ‘लेट देयर बी लाइट’ नाम का एक एनजीओ भी चलाते हैं, जो बीपीएल कम्युनिटी के लिए काम करता है। चैरिटी के लिए वह कई काॅन्सर्ट भी करते हैं। कमाई के साथ ही टैक्स पे के मामले में भी अरिजीत पीछे नहीं हैं।

Share this content:

Previous post

30% लोगों में बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं एंटीबॉडीज, कोरोना की चौथी लहर की बढ़ी आशंका

Next post

Chardham Yatra: अब तक ढाई लाख पंजीकरण, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, यात्रा तैयारियों से लेकर बुकिंग तक की पढ़ें पूरी जानकारी

देश/दुनिया की खबरें