उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, वोट डालने व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे मनमोहन सिंह 2022

उपराष्ट्रपति

Table of Contents

 देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू है। इसमें मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है।

v11-300x169 उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, वोट डालने व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे मनमोहन सिंह 2022

Vice President Election LIVE: देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है। अस्सी वर्षीय अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बनें रहें।

Sat, 06 Aug 2022 12:32 PM

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों की जयंती पर ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य सांसदों ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एस. ढिल्लों को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Sat, 06 Aug 2022 12:16 PM

संजय राउत की पत्नी पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत धन शोधन के एक मामले में शनिवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। धन शोधन का यह मामला एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उससे संबंधित लेनदेन से जुड़ा है। ईडी ने इस मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया है।

Sat, 06 Aug 2022 12:02 PM

Vice President Election LIVE: राजनाथ, नड्डा, गडकरी ने डाले वोट

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने वोट डाला। वहीं,  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में अपना-अपना वोट डाला। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

Sat, 06 Aug 2022 11:55 AM

Vice President Election LIVE: शाम पांच बजे तक चलेगा मतदान

उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी।

Sat, 06 Aug 2022 11:44 AM

Vice President Election LIVE: नितिन गडकरी ने किया मतदान

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

Sat, 06 Aug 2022 11:28 AM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई कोरोना से संक्रमित

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण उभरे हैं। बोम्मई ने नई दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है।

Sat, 06 Aug 2022 11:27 AM

इंडियाना ने गर्भपात पर रोक लगाने की दी मंजूरी

अमेरिका में रो बनाम वेड मामले पर फैसला पलटे जाने के बाद इंडियाना गर्भपात पर रोक को मंजूरी देने वाला पहला राज्य बन गया है। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने रो बनाम वेड मामले के फैसले को पलटते हुए गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को खत्म कर दिया था।

Sat, 06 Aug 2022 11:24 AM

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डाला वोट

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

Sat, 06 Aug 2022 11:19 AM

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शाह ने भी डाला वोट

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Sat, 06 Aug 2022 11:02 AM

ओम बिरला ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को हरी झंडी दिखाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया और बलिदान दिया। आज हम आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। इस संकल्प के साथ कि देश को आगे ले जाने में सभी समाज और लोगों का योगदान होगा।’

Sat, 06 Aug 2022 10:52 AM

डॉ मनमोहन सिंह वोट डालने संसद पहुंचे

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।

Sat, 06 Aug 2022 10:32 AM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में डाला वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में वोट डाला।

Sat, 06 Aug 2022 09:47 AM

नोएडा में शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में बिसरख थाना पुलिस ने शनिवार सुबह एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटी हुई कार और देसी तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इसके दो साथी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।

Sat, 06 Aug 2022 09:46 AM

राष्ट्रपति ने दीपक पूनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहलवान दीपक पुनिया, दिव्या काकरान और मोहित ग्रेवाल की प्रशंसा की है। मुर्मू ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से देश को बहुत खुशी मिली और उसका गौरव बढ़ा।

Sat, 06 Aug 2022 09:26 AM

Vice President Election LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग, सांसद करेंगे मतदान

Vice President Election LIVE: देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए आज संसद भवन में वोटिंग होगी। लोकसभा और राज्यसभा के सांसद इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अब से कुछ ही देर में यानी 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी। आज ही इसके नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

Sat, 06 Aug 2022 09:22 AM

US में एक मकान में लगी आग, 10 लोगों की मौत

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। आग बुझाने के लिए आया दमकलकर्मी उस समय हक्का बक्का रह गया जब उसे मालूम चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है और मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

Sat, 06 Aug 2022 09:20 AM

उधमपुर में मिनी बस खाई में गिरी, 8 छात्र घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे 8 छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sat, 06 Aug 2022 08:36 AM

फिट इंडिया अभियान के तहत लखनऊ तक दौड़

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फिट इंडिया अभियान और स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के तहत लखनऊ तक की दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा,’आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सेवारत अधिकारियों ने तय किया कि वे रोज 75 किमी दौड़कर अगले 10 दिनों में 750 किमी तय कर लखनऊ पहुंचेंगे।’

Sat, 06 Aug 2022 08:01 AM

अमृत महोत्सव पर BSF की ओर से मोटरसाइकिल शो

लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर BSF की ओर से मोटरसाइकिल शो आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया, “हमारी BSF पंजाब और देश की सुरक्षा में बहुत अहम भूमिका निभाती है।”

Sat, 06 Aug 2022 08:00 AM

NC का दावा- नजरबंद कर दिए गए फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस (NC) ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है, लेकिन पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। एनसी ने कहा कि उसके अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को अनुच्छेद 370 के निरस्त करने की तीसरी वर्षगांठ पर पार्टी मुख्यालय में एक बैठक की अध्यक्षता करने के कुछ घंटों बाद नजरबंद कर दिया गया था।

Sat, 06 Aug 2022 06:37 AM

Vice President Election LIVE: वेंकैया नायडू ने बड़े अंतर से हासिल की थी जीत

मालूम हो कि पिछली बार 2017 के उप राष्ट्रपति चुनाव में राजग के वैंकेया नायडू ने विपक्ष समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को हराया था। तब नायडू को 516 (67.89 फीसदी) व गांधी को 244 (32.11) फीसदी वोट मिले थे। इस बार विपक्ष और ज्यादा बिखरा हुआ है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है।

Sat, 06 Aug 2022 06:37 AM

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट को विपक्षी दलों का भी समर्थन

इस समय दोनों सदनों में 788 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 395 है। भाजपा के दोनों सदनों में अपने 394 सांसद हैं। यानी उसके अपने ही वोट 50 फीसदी हैं। राजग को मिलाकर यह आंकड़ा 445 सांसदों का हो जाता है। हाल के चार मनोनीत सांसदों को मिलाकर राजग के पास 449 सांसदों का समर्थन हो जाता है। इसके अलावा उसे अन्य दलों से भी समर्थन हासिल है। इनमें वाईएसआरसीपी (31), बीजद (21), बसपा (11), तेलुगुदेशम (4) शामिल हैं। इनके समर्थन के साथ धनखड़ के पक्ष में आंकड़ा 512 वोट का हो जाता है। राजग नेताओं को उम्मीद है कि इसके अलावा कई और दल और सांसद भी उसका समर्थन करेंगे और वह पिछली बार से ज्यादा वोट हासिल करेंगे।

Sat, 06 Aug 2022 06:36 AM

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA का पलड़ा भारी, धनखड़ को 67 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान

आज होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन राजग के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का पलड़ा भारी है। विभिन्न दलों से मिले समर्थन को देखते हुए धनखड़ को 67 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। विपक्षी उम्मीदवार कांग्रेस की मार्गेट अल्वा के साथ पूरा विपक्ष नहीं जुट पा रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से दूरी बना ली है, तो बसपा, वाईएसआरसीपी, बीजद, तेलुगुदेशम जैसे दल धनखड़ के समर्थन में खड़े हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता केशव राव ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा का समर्थन करेगी।

Sat, 06 Aug 2022 06:34 AM

Vice President Election LIVE: जीत के लिए 390 वोट की आवश्यक्ता, बीजेपी के 394 सांसद

Vice President Election LIVE: संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 788 है, जिनमें से केवल भाजपा के 394 सांसद हैं। जीत के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती है। धनखड़ यदि उपराष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं, तो यह एक इत्तेफाक ही होगा कि लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति एक ही राज्य के होंगे। वर्तमान में ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं और वह राजस्थान के कोटा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं।

Sat, 06 Aug 2022 06:33 AM

Vice President Election LIVE: सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग, सांसद डालेंगे वोट

Vice President Election LIVE: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद मतदान करते हैं।  इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उपराष्ट्रपति के रूप में एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे।

Visit Website

Visit Website

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें