लोक कला को बढ़ावा दें कलाकार: बाबू गप्पी

लोक कला को बढ़ावा दें कलाकार

सैफई । कामेडी कलाकार बाबू गप्पी की तमन्ना है कि हंसने-हंसाने का यह सिलसिला जीवन भर यूं ही चलता रहे। उन्होंने कहा कि कलाकारों को चाहिए कि लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा दें। कलाकारों को फूहड़ता से बचना चाहिए।

बाबू गप्पी कई राज्यों में दो हजार से अधिक मंचों, दर्जनों एलबम, लुक्का के साथ कई वीडियो एलबम और 150 देहाती टेलीफिल्म में अपने अभिनय से गुदगुदा चुके हैं। 30 साल पहले आगरा के पिनाहट में जन्मे भोला गुर्जर फोटोग्राफी करते थे। भोला गुर्जर उस दौरान रामलीला, नौटंकी, फाग, आल्हा, कॉमेडी, नृत्य, ड्रामा, देवी जागरण के कलाकार थे। वीडियो एलबम और टेलीफिल्म में काम की शुरुआत कृष्णा कैसेट कंपनी के मालिक उमेश दीक्षित भदरौली ने कराई।

सैफई में अखिलेश यादव से मुलाकात करने आए भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हंसना-हंसाना सबसे बड़ा योग है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि कलाकारों को भी सुविधाएं मुहैया कराए। प्रदेश से विलुप्त हो रही लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।