नई कार चलाने की आपकी ख्वाहिश को पूरा करते हुए यह कंपनी मारुति की गाडिय़ां लीज पर देगी।

suzuki
कंपनी मारुति की गाडिय़ां लीज पर देगी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप मारुति की गाड़ी चलाने चाहते हैं और आपके पास नई गाड़ी खरीदने के पैसे नहीं है तो आप इसको लीज पर से सकते हैं। इसके लिए केवल आपको मंथली सब्सक्रिप्शन शुल्क देने होंगे। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपने वाहन सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम को बढ़ाने के लिए SMAS ऑटो लीजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि SMAS सफेद प्लेट सब्सक्रिप्शन पर कंपनी के वाहनों की एक सीरीज ऑफर करने वाला पांचवां भागीदार है, जो मारुति की गाड़ी को लीज पर देने के लिए परिमिटेड है।

इन शहरों में ले सकते हैं लाभ

SMAS के साथ मारुति सुजुकी सब्सक्राइब अब दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई सहित शहरों में उपलब्ध है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं और मंथली सब्सक्रिप्शन पर गाड़ी लेना चाहते हैं तो SMAS से संपर्क कर सकते हैं।

कंपनी का बयान

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी मार्केटिंग और सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि दो साल पहले इसकी शुरुआत के बाद से मारुति सुजुकी सदस्यता कार्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विशेष तौर से आज की जेनरेशन जो फ्लैक्सिबल खरीददारी को अधिक पसंद करते हैं।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

क्या अडानी ग्रुप की जांच करेंगे सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जस्टिस? याचिका पर 17 फरवरी को सुनवाई होगी।

Next post

भाजपा के मेघालय घोषणापत्र में बेटी जन्म के लिए 50,000 रुपये, स्नातक तक मुफ्त शिक्षा और दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया गया है।