मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के दिये निर्देश।

IMG-20230509-WA0007-1-300x200 मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जंगली जानवरों के हमलों की घटनाओं को रोकने के लिये कारगर व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश प्रमुख वन संरक्षक को दिये है। उन्होेंने ऐसी घटनायें फिर न घटित हो इसके लिये भी प्रभावी कार्यवाही करने को कहा है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय प्रदेश में हाल ही में पौड़ी व सहसपुर आदि स्थानों पर आदमखोर बाघ/गुलदार द्वारा किये गये हमले में हुई बच्चे व अन्य लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये प्रभावी व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दूरभाष पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक मोनिष मलिक को दिये।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वन राजस्व व पुलिस विभाग से समन्वय कर ऐसी घटनाओं को रोकने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा किये जा रहे हमलों से लोगों की जानमाल की रक्षा करना वन विभाग का दायित्व है। इस संबंध में विभागीय स्तर से कार्यवाही कर लोगों में व्याप्त भय को दूर करने का तत्परता से प्रयास सुनिश्चित किया जाये।

Share this content:

Previous post

एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शनमिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है

Next post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग में 91 वर्षीय महिला के गले से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला आमतौर पर पैरोटिड ग्रंथि में 50 ग्राम से 100 गा्रम तक के ट्यूमर ही देखने में आते हैं

Post Comment

देश/दुनिया की खबरें