2024 में उत्तराखंड करेगा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी: सीएम धामी

देहरादून ।  सीएम धामी ने सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में आगामी वर्ष अक्टूबर-नवंबर (2024) में 38वें राष्ट्रीय खेलों के संबंध दिशा-निर्देश जारी किए।  देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर एवं गूलरभोज में निर्धारित स्थलों पर खेलों के आयोजन पर सहमति व्यक्त करते हुए इस आयोजन को भव्यता एवं गरिमा के साथ सम्पन्न किये जाने के निर्देश दिए।

सीएम ने सचिवालय में अगले वर्ष राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में खेल की तिथियों, कार्यक्रम स्थलों, अवस्थापना सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया।

Share this content:

Previous post

वृन्दावन बांके बिहारी को भक्त ने भेंट किया सोने का हार

Next post

राज्य में मानसिक स्वास्थ्य नियमावली का होगा कड़ाई से पालन, नियमों का उल्लंघन करने पर 2 साल की जेल व 5 लाख तक जुर्माना:- डॉ आर राजेश कुमार

Post Comment