WATCH: महज 18 सेकंड में एक के बाद एक ढहे 9 मकान, कुल्लू से डरावना वीडियो आया सामने

landslide himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है. इसकी चपेट में बस स्टैंड के पास बने कई मकान आ गए हैं. लैंडस्लाइड की वजह से कई मकान ढह गए हैं.

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है. इसकी चपेट में बस स्टैंड के पास बने कई मकान आ गए हैं. लैंडस्लाइड की वजह से कई मकान ढह गए हैं. बता दें कि कुल्लू में आज सुबह तकरीबन 10 बजे नए बस अड्डे के पास बनीं 8 से 9 इमारतें देखते ही देखते धराशाई हो गईं. गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान इन इमारतों में कोई नहीं रह रहा था क्योंकि प्रशासन ने एक हफ्ते पहले ही इन भवनों को खाली करवा दिया था. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद भूस्खलन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।