“मन की बात” से प्रधानमंत्री के संदेश से देशवासियों को नई दिशा, नई सोच, और प्रेरणा मिलती हैं: रेखा आर्या

देहरादून। आज, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने धर्मपुर नगर मंडल के बूथ संख्या-161 पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 105वें संस्करण के प्रसारण को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का हार्दिक स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के “मन की बात” से हम सभी देशवासियों को नई दिशा, नई सोच और नई प्रेरणा मिलती है। आजादी का यह अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। हम अपने कर्तव्यों को निभाकर ही अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं, साथ ही कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोने और बांधने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की “मन की बात” कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा के साथ हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से सुनना एक अद्भुत अनुभव होता है। इस कार्यक्रम के दौरान, वह उन देश के संघर्षशील लोगों की प्रेरणादायक कहानियों को देश के सामने रखते हैं, जो हम सभी में असीम ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री मुकेश सिंघल, दिनेश सती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल उपाध्यक्ष विकास, मंडल उपाध्यक्ष शशिभूषण जोशी, उपाध्यक्ष विनय बंसल, युवा मोर्चा महामंत्री विकास ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला, मंडल मंत्री रेशमा रावत, मंडल मंत्री मनोज धीमान, पार्षद राजपाल पयाल, सोशल मीडिया प्रभारी कल्पना, सुभाष बालियान, पूनम कौर सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this content:

Previous post

आज, सीएम धामी ब्रिटेन का सफर शुरू करेंगे जहाँ वे लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अवसर पर एक रोड शो करेंगे।

Next post

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किया।

देश/दुनिया की खबरें