प्रदेश के सभी मदरसों की होगी जांच, सीएम धामी ने दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश

whatsApp का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। ऐसे में चैटिंग ऐप केवल यूजर्स के लिए चैंटिंग सुविधा को ही पेश नहीं करता बल्कि कई दूसरी सुविधाएं भी पेश करता है। यूजर्स की प्राइवेसी के लिए कंपनी लॉक फीचर्स पेश करती है

नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

होगी  सख्त कार्रवाई

सीएम धामी कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। बताया गया कि मदरसे के बच्चों ने संचालक और उसके बेटे पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।पुलिस ने इस मामले में मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन और उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण के बाद सीएम ने सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश में चल रहे  419 मदरसे
राज्य में 419 मदरसे चल रहे हैं। इसमें से 192 मदरसों को सरकारी मदद मिल रही है। 12 फरवरी 2023 को तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री स्व. चंदनराम दास ने भी मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जांच में यह देखा जाए कि मदरसों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता है या नहीं। मंत्री ने एक महीने के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मंत्री का कहना था कि नियमों को ताक पर रखकर चल रहे मदरसों को बंद किया जाएगा। लेकिन किसी भी मदरसे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।