लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अमित शाह का मेगा प्लान, दी ये नसीहत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लोकसभा की पांचों सीटें रिकार्ड मतों से जीतेगी। उन्होंने धामी सरकार की पीठ थपथाई। कहा, केंद्र के साथ ही राज्य की धामी सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए दी नसीहत 
सूत्रों के मुताबिक, शाह चाहते हैं कि जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया मंच के जरिये भाजपा सरकारों के अच्छे काम हर व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए। राज्य में केंद्रीय योजना के जरिये जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें और तेजी आनी चाहिए और इनका प्रचार भी होना चाहिए।

यानी मोदी और धामी सरकारों के जनहित से जुड़े जो कल्याणकारी काम हुए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी और ताकत लगाती नजर आएगी। माना जा रहा है कि बागेश्वर उपचुनाव में जीत का अंतर घटने को केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि शाह ने लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए नसीहत के साथ मंत्र भी दिए। साथ ही इन्हें मीडिया से साझा न करने के लिए ताकीद भी कर दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।