नैनीताल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे- महिलाओं समेत 7 की मौत, कई घायल

नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 30 से ज्यादा सवार थे। इस दौरान हादसे में महिला और एक बच्चे सहित सात की मौत हो गई जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।

दो दिन पहले घूमने आए थे नैनीताल

जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। हिसार के न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार के शिक्षक स्कूल बस में परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। बस में 30 से ज्यादा सवार थे जबकि, दूसरे वाहन में अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार समेत चार लोग सवार थे। सभी  दो दिन पहले घूमने आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया।

सात मृतकों में पांच महिलाएं शामिल 

इस बस हादसे में बस चालक सहित, एक 7 वर्षीय बालिका और 6 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।

बस हादसे में ये लोग हुए घायल

1- सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष हिसार नौली कलर हरियाणा
2- पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26
3- मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष
4- मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष
5- कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष
6- इशिता उम्र 5 वर्ष
7- विनीता उम्र 28 वर्ष
8- सोनिया उम्र 26 वर्ष
9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष
10- रोमिला उम्र 59 वर्ष
11- गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष
12- प्रियंका उम्र 32 वर्ष
13- सुनीता उम्र 34 वर्ष
14- अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
16- कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
17- अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
18- उर्मिला उम्र 35 वर्ष
19- रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
20- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष

 

 

Share this content:

Previous post

सेवा पखवाड़ा के तहत बस्ती सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Next post

पासिंग आउट परेड के बाद 27 युवा अधिकारी बनकर ITBP मसूरी की मु्ख्यधारा में शामिल

देश/दुनिया की खबरें