स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने DG स्वास्थ्य के साथ निदेशकों को सौंपी डेंगू नियंत्रण की जिम्मेदारी

उत्तराखंड में बढ़ते डंगू के प्रकोप को देखते हुए शासन-प्रशासन लगातार एक्टिव मोड में है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ग्राउंड जीरों से लेकर लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य सचिव ने निदेशक कुमाऊँ मंडल और निदेशक गढ़वाल मंडल सहित निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को डेंगू रोकथाम की जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

उत्तराखण्ड राज्य में गढ़वाल मंडल और कुमाऊँ मण्डल में तेजी से फैल रहे डेंगू रोग के संबंध में, जनमानस को यथासंभव Platelets उपलब्ध कराने और डेंगू निरोधात्मक कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए, एक अद्यतन रिपोर्ट को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने का काम दिया गया है।

वर्तमान में डेंगू रोग का प्रसार उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यापक रूप से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस रोग के प्रसार के कारण कुमाऊँ मंडल और गढ़वाल मंडल क्षेत्र में भारी प्रमाण में बढ़ोतरी हो रही है, और ऐसे मामलों में सख्ती से प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।”

 

 

d-1-19 स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने DG स्वास्थ्य के साथ निदेशकों को सौंपी डेंगू नियंत्रण की जिम्मेदारी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मंत्री गणेश जोशी ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण

Next post

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश