भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बनाया, वही इसे संवारेगी : सतपाल महाराज

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान, राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश कांग्रेस पर सख्त निशाना साधा है, आरोप लगाते हुए कि उनके कार्यकाल में घोटालों का आयाम बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए प्रदान किए गए दो लाख करोड़ रुपए का उपयोग कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए सही तरीके से नहीं किया।

सतपाल महाराज ने कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के बनने के बाद, पहले तीन साल कांग्रेस की सरकार ने यहां के विकास में कुशासन किया और फिर भाजपा को 15 साल का अवसर मिला, जिसने कई विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। वे प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस को पांच साल के लिए मौका मिला, तो उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधनों का लूट कर गांधी परिवार को भेजने का काम किया, इससे यहां के लोगों का अधिकार हानि हुई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने से छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है और केंद्र से आया पैसा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों तक पहुंचने नहीं दिया।

सतपाल महाराज ने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति लगभग 10 हजार साल पुरानी है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भगवान विष्णु का मंदिर और छत्तीसगढ़ के शिवरीनीरायण का मंदिर भगवान विष्णु की पूजास्थली है। भविष्य में हम छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को रामायण और महाभारत सर्किट के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इस पर उत्तराखंड का पर्यटन मंत्रालय काम कर रहा है। आज के दिन छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड तीन राज्य बने थे। हमारी कामना है कि छत्तीसगढ़ दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे। उन्होंने कहा कि अटल ने यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, फिर भी छत्तीसगढ़ राज्य को साकार स्वरूप दिया और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी।

धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण होना दु:खद है। सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

Share this content:

देश/दुनिया की खबरें