विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है राष्ट्रीय सेवा योजना – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी महिला छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस परेड (मध्य क्षेत्र) से पहले आयोजन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है।

 

हरिद्वार : सोमवार को, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय का दौरा किया , जहां प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद, उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ विश्वविद्यालय के आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान, प्रति-कुलपति ने रेखा आर्या को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन 9 दिनों तक चलेगा, और इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया है।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आप। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) वीएस कबीर, कुलपति शरद पांधी सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Share this content:

Previous post

सीएम धामी से पुनः बात कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने उत्तरकाशी सुरंग मे फसे मजदूरों के बचाव कार्यों की ली जानकारी

Next post

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर में पानी की निकासी के लिए विधायक निधि से 9 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की

देश/दुनिया की खबरें