कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मिले राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी

हरिद्वार-  राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने देहरादून स्थित अपने आवास पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की, जहां उन्होंने राज्य में व्यापारी आयोग के गठन और व्यापारियों की समस्याओं को हल करने की मांग की। इस मुलाकात के दौरान, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार उत्तराखंड के विकास और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हितों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है।

समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार व्यापारियों के साथ भी मजबूती से खड़ी है और व्यापारी आयोग को लेकर क्या संभव है, इस पर विचार किया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारी हमेशा देश की उन्नति और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और जब-जब देश या प्रदेश में संकट आता है, तो व्यापारी सरकार के साथ मिलकर सहयोग करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।

व्यापार आयोग का गठन होने से व्यापारियों की समस्याएं तो दूर होंगी और राज्य के विकास मे व्यापारियों की भूमिका भी बढ़ेगी। चैधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड के व्यापारियों ने हमेशा सरकार का साथ दिया है और सरकार ने भी राज्य को भय मुक्त बना कर व्यापार करने की पूरी आजादी दिलाई है। व्यापारी और सरकार मिलकर प्रदेश को देश के पहले नम्बर का राज्य बनाएंगे।

Share this content:

Previous post

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का कई मरीजों ने उठाया लाभ

Next post

भाजपा युवा मोर्चा कार्यशाला, रानीपोखरी में जिला अध्यक्ष अंकित बिजल्वान के नेतृत्व में सशक्तिकरण अभियान

देश/दुनिया की खबरें