बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा। टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समाया
रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ हाईवे पर पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक तीर्थ यात्रियों का एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोग घायल हैं।
हादसे के खबर मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Share this content:

Post Comment