तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी

रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Screenshot_20240814-212748_WhatsApp-300x264 तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Share this content:

Previous post

बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना हेतु श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा

Next post

सीएम धामी ने स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। गांधी पार्क में लगाया झाड़ू

Post Comment