डीएम की दो टूक: जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक नए खुदान की अनुमति नही

जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक किसी कार्यदायी संस्था को नए खुदान की अनुमति नहीः डीएम

बिना अनुमति के सड़क की खुदाई पर होगी कार्यवाही: डीएम

जनमानस के परामर्श के बगैर नही दूंगा अनुमतिः डीएम

अधूरे निर्माण एवं सड़क पर गड्डो से जनमानस को हो रही समस्या पर जिलाधिकारी गम्भीर।

25 अक्टूबर तक सभी रोड़ ठीक करने की समय-सीमा निर्धारित। युद्धस्तर पर विभाग करें सड़क सुधारीकरण कार्य: डीएम

पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत हेतु तय की जवाबदेही। जलसंस्थान करेगा यह कार्य।

Uttarakhand News:

“निर्माण कार्यों के उपरान्त तत्काल सड़क सुधार करें, तभी दी जाएगी नवीन कार्यों की अनुमति‘‘ यह बात जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिनांक 21 सितम्बर को ऋषिपर्णा सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ आयोजित बैठक मे कही।

IMG-20240922-WA0001-300x169 डीएम की दो टूक: जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक नए खुदान की अनुमति नही

अधूरे निर्माण एवं सड़क के गड्डो, पानी लीकेज की शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक बुलाई। बिना अनुमति के सड़क की खुदाई पर होगी कार्यवाही। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रक्रिया को क्लब किया। जनमानस को उनके क्षेत्र कार्य कर रही कार्यदायी संस्थान का नाम एवं कार्यों की समय सीमा की जानकारी पूर्ण मिलेगी।

IMG-20240922-WA0003-300x169 डीएम की दो टूक: जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक नए खुदान की अनुमति नही

जिलाधिकारी ने जनपद में पाईपलाइन लीकेज, मरम्मत, हेतु जलसंस्थान की जवाबदेही तय की है।  इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए अलग मद बना दिया है। जिससे विभाग बजट की कमी आड़े आने की शिकायत नही कर पाएंगे। निर्माण कार्यों की अनुमति को जिलाधिकारी ने सरल कर दिया है। अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पुलिस, यातायात पुलिस, लोनिवि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एक ही टेबल पर निर्णय कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के उपरान्त ही नये कार्यों के लिए समयबद्ध पूर्ण करने की शर्त के साथ अनुमति प्रदान की जाएगी। बैठक में सड़क सुधारीकरण में विलम्ब का कारण एक दूसरे पर टाले जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अगली बैठक में पूर्ण विवरण एवं कार्य योजना के साथ प्रतिभाग करें।

Screenshot-8-226x300 डीएम की दो टूक: जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक नए खुदान की अनुमति नही

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए क्षेत्रवार विवरण प्रस्तुत करेंगेे। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों की अनुमति के लिए लोनिवि को कार्य विवरण प्रस्तुत करेंगे, जिन पर सड़क खुदाई की अनुमति लेनी है। उन्होंने जलसंस्थान एवं पेयजल निगम को जेजेएम के कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रायपुर रोड सीवर लाईन के अवशेष 150 मीटर के कार्यों की अनुमति दी। साथ ही समयबद्ध कार्य पूर्ण कर रोड सुधारीकरण के निर्देश भी दिए।

WhatsApp-Image-2023-04-19-at-12.15.02-PM-2-300x169 डीएम की दो टूक: जब तक खुदी सड़के दुरूस्त नहीं करते, तब-तक नए खुदान की अनुमति नही

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि.अभि विद्युत, यूयूएसडीए के अधिकारी, बीएसएनएल, स्मार्ट सिटी एवं अन्य सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Share this content:

Previous post

श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय मंडल के छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया एवं छात्र बने सेना में धर्म गुरु (नायब सूबेदार) बने।

Next post

साप्ताहिक राशिफल: 22-28 सितंबर। जानिए लक्की कलर, दिन और नंबर

Post Comment