सीएम धामी ने नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं

NEW DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। धामी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Screenshot_20250221-144705_Samsung-Internet सीएम धामी ने नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगी। निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।

Share this content: