UTTARAKHAND NEWS: विधानसभा सत्र आज से। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, NeVA का किया लोकार्पण 

DEHRADUN: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास और पार्वती दास भी मौजूद थे।

IMG-20250218-WA0039-scaled UTTARAKHAND NEWS: विधानसभा सत्र आज से। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, NeVA का किया लोकार्पण 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खण्डूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का लोकापर्ण किया। ज्ञात हो कि इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन (NeVA) के तहत संचालित किया जा रहा है।

IMG-20250218-WA0033-scaled UTTARAKHAND NEWS: विधानसभा सत्र आज से। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, NeVA का किया लोकार्पण 

उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी।

IMG-20250218-WA0029-scaled UTTARAKHAND NEWS: विधानसभा सत्र आज से। सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट, NeVA का किया लोकार्पण 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित थे।

Share this content: