चारधाम यात्रा से पहले CO उत्तरकाशी का औचक निरीक्षण – आपदा उपकरण चेक, मुस्तैदी के निर्देश और संदिग्धों पर निगरानी तेज!
आप को बता दे
CO उत्तरकाशी ने द्वारा थाना धरासू, चौकी गेंवला, बनचौरा व डुंडा का किया गया औचक निरीक्षण

यात्रा सीजन के सम्बन्ध मे दिये गये जरुरी निर्देश।
आज दिनांक 06.04.2025 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार द्वारा थाना धरासू, चौकी बनचौरा, गेंवला व डुंडा औचक निरीक्षण कर थाना/चौकी के आपदा उपकरणों की स्थिति, शस्त्रों, मालखाना एवं थाना कार्यालय का जायजा लिया गया, सम्बंधित प्रभारियों को आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत मुस्तैदी बरतने, आपदा उपकरणों को 24×7 चालू हालात में रखने, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित पुलिस राहत व बचाव कार्य करने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत प्रभावी सूचना तंत्र बनाए रखने एवं बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन व संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखने के साथ अन्य जरुरी निर्देश दिये गये। उनके द्वारा थाना/चौकी पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या भी सुनी गयी। सभी को अपनी ड्यूटीज का निर्वहन पुरे मनोयोग के साथ करने व आमजनता से मृदु व्यवहार रखने के निर्देश दिये गये।

Share this content:



Post Comment