पौड़ी के रिखणीखाल में गुलदार का खौफ! पुलिस-वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, गांवों में जारी रात्रि गश्त।

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस की गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त लगातार जारी, लोगों को गुलदार के हमलों से बचाव की दी जा रही हिदायत।

WhatsApp-Image-2025-04-18-at-14.19.39_210fc7da-scaled पौड़ी के रिखणीखाल में गुलदार का खौफ! पुलिस-वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, गांवों में जारी रात्रि गश्त।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा रिखणीखाल के आस पास गुलदार देखे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल को गुलदार प्रभावित क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने, लगातार गस्त करने और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है थाना रिखणीखाल क्षेत्रातर्गत ग्राम पडियार गांव के स्थानीय लोगों द्वारा उनके गांव के आसपास गुलदार के दिखने और दहाड़नें की सूचना दी गयी जिस पर स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर गांव पहुंचकर स्थानीय निवासियों को सुरक्षित महसूस कराने व अकेले ना घूमने के लिए बताया गया। आजकल गांवों में शादी-विवाह कार्यकम होने के चलते ग्रामीणों द्वारा सांय/रात्रि के समय आवागमन किया जाता है इस दौरान ग्रामीणों को बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को साथ रखने, उनका विशेष ध्यान रखने तथा हाथों में लाठी/डंडे, लाइट,मशाल आदि रखकर सामूहिक रूप से आवागमन किए जाने के लिए हिदायत दी गई है। रिखणीखाल क्षेत्र गुलदार प्रभावित होने के कारण पुलिस टीम और वन विभाग की टीम द्वारा सामूहिक रूप से भी क्षेत्र में लगातार गस्त की जा रही है।

Share this content:

Previous post

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कसी, जवानों की व्यवस्था पर खास फोकस!

Next post

डेंगू पर सरकार का एक्शन मोड, माइक्रो प्लान से हर जिले में चलेगा जागरूकता अभियान – निजी अस्पतालों को भी आंकड़े दर्ज करने के आदेश!

Post Comment