पौड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 गाड़ियाँ सीज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

आप को बता दे

शराब पीकर वाहन चलाने पर यात्रियों से भरी बस के चालक सहित 06 चालकों के वाहनों को किया सीज, चालकों के डीएल भी किये गये निरस्त।
पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर लगातार की जा रही कड़ी चालानी कार्यवाही।

WhatsApp-Image-2025-04-22-at-16.11.39_ccfb93c6 पौड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 गाड़ियाँ सीज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

WhatsApp-Image-2025-04-22-at-16.11.39_fbb5756d पौड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 गाड़ियाँ सीज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

इसी क्रम में दिनांक 21.04.2025 को समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-03, पौड़ी-01, लक्ष्मणझूला-01 व कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया गया साथ ही यातायात लक्ष्मणझूला द्वारा यात्रियों से भरी बस के चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वाहन चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई जिस पर पुलिस द्वारा बस चालक को गिरफ्तार कर बस को मौके पर सीज किया गया और यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज करने के साथ साथ चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 148 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp-Image-2025-04-22-at-16.12.10_243b3662 पौड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने पर 6 गाड़ियाँ सीज, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

Share this content:

Previous post

काठगोदाम व लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर GRP का जागरूकता अभियान, संदिग्धों की हुई पहचान और कार्रवाई

Next post

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा से पहले पुलिस महानिरीक्षक ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश

Post Comment