बागेश्वर: कौसानी पुलिस का सराहनीय कदम – स्कूल में जागरूकता गोष्ठी के ज़रिए बच्चों की सुरक्षा पर फोकस

आप को बता दे

कौसानी पुलिस द्वारा रा0इ0का0 कौसानी में स्कूल स्टाफ से की शिष्टाचार भेंट

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु सजग एवं जागरूक रहने के सम्बंध में वार्ता कर दी गयी आवश्यक जानकारी।

WhatsApp-Image-2025-04-12-at-15.09.50_ab7c9428 बागेश्वर: कौसानी पुलिस का सराहनीय कदम – स्कूल में जागरूकता गोष्ठी के ज़रिए बच्चों की सुरक्षा पर फोकस

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत दिनांकः12.04.2025 को श्री दिनेश पन्त, थानाध्यक्ष कौसानी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज कौसानी में जाकर प्रधानाचार्य एवं शिक्षक स्टाफ से शिष्टाचार मुलाकात कर छात्र-छात्राओ की सुरक्षा हेतु सजग एवं जागरूक रहने के सम्बंध में गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें बच्चों की सुरक्षा हेतु आवश्यक विषयों पर वार्ता की गयी एवं नए आपराधिक कानून, नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम, महिला अपराध व सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने आदि के सम्बंध में जानकारी दी गयी साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना नि:संकोच पुलिस को बताने और पुलिस द्वारा हर सम्भव आपकी सहायता की जाएगी ।
उपरोक्त के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इन्वेस्टमेण्ट ,लाटरी , ड्रीम इलेवन, केवीसी के नाम पर किसी लालच में ना आने , इनके नाम से भेजे गये क्यूआर कोड , लिंक को स्केन/क्लिक न करने के साथ ही अंजान फोन काल )पर अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी व अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी प्रकार की घटना होने पर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नम्बर- 1090 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

उक्त गोष्ठी में प्रभारी प्रधानाचार्य  ताजवर सिंह नेगी व स्कूल स्टाफ के अतिरिक्त अ0उ0नि0 प्रताप सिंह मेहरा, अ0उ0नि0 गीता भाकुनी व कान्स0 शंकर सिंह व कान्स0 देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।

 

Share this content:

Previous post

चंपावत में 15 साल की नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार – रीठा साहिब पुलिस ने 3 दिन में लड़की को सकुशल किया बरामद!

Next post

पिथौरागढ़: गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में एएचटीयू पिथौरागढ़ का ज़मीनी अभियान तेज़ – थानों से घरों तक दस्तक

Post Comment