सेवा में समर्पित: कैंसर पीड़िता के लिए प्लेटलेट्स दान कर दून पुलिस जवान ने निभाई इंसानियत, अब तक कर चुके हैं 80 बार रक्तदान

आप को बता दे

सेवा तथा सुरक्षा के साथ-साथ मानवता के कर्तव्यों के निवर्हन में भी अग्रणीय दून पुलिस

कैंसर से ग्रसित उपचाराधीन महिला को रक्त (प्लेटलेट्स)दान कर दून पुलिस के जवान ने निभाया मानवता का कर्तव्य

दून पुलिस के जवान ने 80 वीं बार किया रक्तदान

महिला के परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का किया आभार प्रकट ।

किसी भी अपरिहार्य स्थिति अथवा संकट की घडी में सदैव आमजन की सेवा हेतु तत्पर रहने वाली उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक बार फ़िर सेवा तथा सुरक्षा के साथ-साथ अपने मानवता के कर्तव्यों को अंजाम देने की मिसाल पेश की है।
दिनाँक : 13-04-25 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में उपचाराधीन कैंसर रोग से ग्रसित एक महिला को प्लेटलेट्स की आवश्यकता है, जिस पर एस एस पी ऑफिस देहरादून में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल कैलाश हॉस्पिटल जाकर स्वेच्छा से रक्त (प्लेटलेट्स) दान करते हुए उपचाराधीन महिला की सहायता करते हुए उत्तराखंड पुलिस के मानवता के कर्तव्यों का निर्वहन किया गया।
जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जवान द्वारा इससे पूर्व भी 79 बार रक्तदान किया जा चुका है।

Share this content:

Previous post

चारधाम यात्रा व मसूरी पर्यटन सीजन से पहले डीएम सविन बंसल एक्शन में, वैकल्पिक मार्ग निर्माण युद्धस्तर पर शुरू

Next post

एम्स ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न; केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने छात्रों को दी डिग्री, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं

Post Comment