काशीपुर में सीएम धामी ने किया ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का लोकार्पण, पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

आप को बता दे

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उत्तराखंड के काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने ₹11.27 करोड़ की लागत से निर्मित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (काशीपुर) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही काशीपुर, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों का उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इन ट्रैकों का उद्देश्य केवल कुशल और योग्य चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करना है। राज्य के 11 स्थानों पर अब तक ऑटोमेटेड टेस्ट ट्रैक स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुगम, सुरक्षित और स्मार्ट यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp-Image-2025-04-23-at-20.50.50_0e69930a काशीपुर में सीएम धामी ने किया ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का लोकार्पण, पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेताया कि आजकल के युवा सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के चक्कर में तेज गति से वाहन चलाने की खतरनाक प्रवृत्ति अपना रहे हैं, जो न केवल उनके लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सेफ ड्राइविंग के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर CSR के माध्यम से काशीपुर नगर के वार्डों के लिए वाटर कूलर और निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का भी फ्लैग ऑफ किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मंत्री धन सिंह रावत और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

WhatsApp-Image-2025-04-23-at-20.50.50_547b7583 काशीपुर में सीएम धामी ने किया ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का लोकार्पण, पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Share this content:

Post Comment