चंपावत में 15 साल की नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार – रीठा साहिब पुलिस ने 3 दिन में लड़की को सकुशल किया बरामद!

आप को बता दे

जनपद चम्पावत

थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक युवती को भाग ले जाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 7.4.2025 को थाना रीठा साहिब गुरुद्वारा के पास से एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा एक 15 वर्ष की नाबालिक बच्ची को भाग ले गया था। आस पास पता करने पर तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त व्यक्ति का नाम कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभटा जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णा नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर पता चला .

उक्त संबंध मे थाना रीठा साहिब में FIR संख्या 10/ 25 धारा 137 (2)1/ 96 BNS तथा 16/17 पोस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश से उप निरीक्षक राधिका भंडारी चौकी प्रभारी बाजार जनपद चंपावत के सुपुर्द की गई। अपहर्ता की बरामदगी हेतु लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत व श्रीमान क्षेत्राधिकारी चंपावत महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई.

उक्त टीम द्वारा अपहर्ता नाबालिग लड़की को दिनांक 10.4.2025 को अभियुक्त कृष्ण सिंह उपरोक्त के घर से सकुशल बरामद किया गया आज दिनांक 12.4.2025 को रीठा साहब पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त को उसके घर मानपुर ओझा कृष्ण नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Share this content:

Previous post

लक्सर जीआरपी का बड़ा मिशन: कोटद्वार-रुड़की रेलवे स्टेशन पर महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, ‘गौरा शक्ति’ बनी सुरक्षा की नई ढाल!

Next post

बागेश्वर: कौसानी पुलिस का सराहनीय कदम – स्कूल में जागरूकता गोष्ठी के ज़रिए बच्चों की सुरक्षा पर फोकस

Post Comment