चारधाम यात्रा से पहले उत्तरकाशी में पुलिस की सख्ती, 25 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

आप को बता दे

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु उत्तरकाशी पुलिस ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाया चैकिंग अभियान

25 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में की कार्रवाई

WhatsApp-Image-2025-04-24-at-11.30.43_f8ca79c1 चारधाम यात्रा से पहले उत्तरकाशी में पुलिस की सख्ती, 25 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

चारधाम यात्रा 2025 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में कल 23.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी  भावना कैंथोला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सडक किनारे अवैध अतिक्रमण व रेडी- ठेली वालों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सड़क किनारे अनावश्यक अतिक्रमण करने वाले 25 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गयी। सभी को अपने दुकानों के सामान को अनावश्यक रुप से सड़क पर न फैलाने, रेड़ी-ठेली को निर्धिरित स्थानों पर लगाने की सख्त हिदायत दी गयी।

WhatsApp-Image-2025-04-24-at-11.30.42_a55a2715 चारधाम यात्रा से पहले उत्तरकाशी में पुलिस की सख्ती, 25 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई

 

Share this content:

Post Comment