जनपद देहरादून में पटेलनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी में किरायेदार सत्यापन अभियान, 87 पर चालान, ₹8.7 लाख जुर्माना – SSP देहरादून की सख्त निगरानी में कार्रवाई

आप को बता दे

दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी मे की गई सत्यापन की कार्यवाही

अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 87 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर किया 08 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना

WhatsApp-Image-2025-04-06-at-20.28.27_725cd3e0 जनपद देहरादून में पटेलनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी में किरायेदार सत्यापन अभियान, 87 पर चालान, ₹8.7 लाख जुर्माना – SSP देहरादून की सख्त निगरानी में कार्रवाई

अभियान के दौरान कुल 483 व्यक्तियों का किया सत्यापन

संदिग्धों को थाने में लाकर की गई पूछताछ

कोतवाली पटेलनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने एवं अपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सभी अधिनस्थों को अपने अपने थाना क्षेत्र मे बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग/सत्यापन किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है।

WhatsApp-Image-2025-04-06-at-20.28.26_254474d5 जनपद देहरादून में पटेलनगर पुलिस का बड़ा एक्शन: मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी में किरायेदार सत्यापन अभियान, 87 पर चालान, ₹8.7 लाख जुर्माना – SSP देहरादून की सख्त निगरानी में कार्रवाई

जिसके अनुपालन में आज दिनांक 06.04.2025 को कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेहूँवाला माफी, लोहियानगर व ब्रहमपुरी मे बाहरी राज्यो के व्यक्तियो/किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग हेतु प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान करीब 483 किरायेदारो/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई, चैकिंग के दौरान सत्यापन नही करवाने वाले 87 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 08 लाख 70 हजार रूपये का माननीय न्यायालय के चालान किये गये।

उक्त सत्यापन मे संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया।

Share this content:

Previous post

सरकारी गाड़ी में नकली पिस्टल घुमाई, दून पुलिस ने चढ़ाया असली कानून का हथौड़ा!

Next post

उत्तराखंड जनपद देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्थापना दिवस समारोह: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया पार्टी ध्वज, संगठन की विचारधारा को बताया जनसेवा का आधार

Post Comment