रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कसी, जवानों की व्यवस्था पर खास फोकस!

आप को बता दे

सभी थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी लेकर पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

यात्रा में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्थाओं सहित उनके वैलफेयर हेतु की गयी तैयारियों के दृष्टिगत प्रतिसार निरीक्षक व सभी थाना प्रभारियों से ली गयी जानकारी।

WhatsApp-Image-2025-04-18-at-12.57.43_c5005c7f रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस ने कमर कसी, जवानों की व्यवस्था पर खास फोकस!

आज दिनांक 18 अप्रैल 2025 को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने पुलिस लाइन सभागार से जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर उनके स्तर से यात्रा व्यवस्था के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की जानकारी ली गयी। उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि बाहर से आने वाले पुलिस बल हेतु बुनियादी सुविधाओं को अभी से तैयार करा लिया जाये। कार्यालय स्तर से जिला प्रशासन से भी आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है, फिर भी थाना स्तर से धरातल पर उचित व्यवस्थायें की जानी आवश्यक हैं। उनके द्वारा उपस्थित प्रतिसार निरीक्षक को थाना स्तर से की गयी मांग के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा के पैदल पड़ावों पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल हेतु जरूरी सामग्री घोड़ा-खच्चरों के माध्यम से भिजवाये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

Share this content:

Previous post

पिथौरागढ़ पुलिस की अनोखी पहल: नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं की काउंसलिंग कर दिखाया नई ज़िंदगी का रास्ता

Next post

पौड़ी के रिखणीखाल में गुलदार का खौफ! पुलिस-वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा, गांवों में जारी रात्रि गश्त।

Post Comment