बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुक्ति’ जारी – बाल श्रम और तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान

आप को बता दे

बागेश्वर पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान लगातार जारी

AHTU टीम ने सम्बंधित विभागों के साथ संयुक्त रुप से नगर क्षेत्र में चलाया व्यापक जागरूकता अभियानl

आज दिनांकः 02-04-25 को प्रभारी ए0एच0टी0यू0 उ0नि0मीना रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं श्रम विभाग के साथ संयुक्त रूप से ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के तहत नगर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गयाl

WhatsApp-Image-2025-04-02-at-16.53.04_f845df0b बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुक्ति’ जारी – बाल श्रम और तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान

इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल अधिकारों के हनन एवं अन्य संबंधित सामाजिक समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक करना था। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर पर्चे वितरित किए गए और आमजन को ऑपरेशन मुक्ति, सरकारी योजनाओं व कानूनों की जानकारी दी गई।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी बच्चों के शोषण या बाल श्रम से संबंधित मामले दिखें, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 112 या संबंधित विभाग को सूचित करें।

WhatsApp-Image-2025-04-02-at-16.53.04_200b6db0 बागेश्वर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुक्ति’ जारी – बाल श्रम और तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान

इस दौरान कोई बच्चा भिक्षा वृत्ती में लिप्त नहीं पाया गयाl

 

Share this content:

Previous post

पुलिस ने एक खतरनाक सीमा पार पशु तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया, जिसमें 13 गायों की भयावह हत्या के पीछे चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ

Next post

टिहरी में फुटबॉल का महासंग्राम! राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज

Post Comment