कॉलेज छात्रों को स्मैक सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 90 हजार की ड्रग्स बरामद की
आप को बता दे
कॉलेज के छात्रों को नशा सप्लाई करने वाला नशा तस्कर युवक चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे।
अपने खर्चों को पूरा करने के लिए शातिर अभियुक्त हरिद्वार से लाकर करता है स्मैक की सप्लाई।
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढवाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में दिनांक 02.04.2025 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा श्रीनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान ऐठाणा रोड़ तिराह के पास में एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस की चेकिंग टीम को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई व तलाशी ली गयी। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह श्रीनगर में एक कॉलेज में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और रूड़की हरिद्वार से स्मैक लाकर श्रीनगर में कॉलेज के नशा करने वाले छात्रों को स्मैक की सप्लाई कर उनसे पैंसे कमाता है और इससे मिलने वाले पैंसों से अपना जेब खर्चा चलाता है। इसी दौरान व्यक्ति के कब्जे से 03 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति अंकुर कुमार, निवासी- रूड़की हरिद्वार को मौके पर गिरफ्तार कर बरामद माल को सील किया गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0- 21/2025, धारा- 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। युवक द्वारा स्मैक किससे खरीदी जाती थी और किसे बेची जाती है इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटायी जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 -21/2025 धारा धारा 8/21 NDPS Act
बरामद माल का विवरण
03 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 90,000/- रूपये।
नाम पता अभियुक्त
अंकुर कुमार (उम्र 24 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी- प्रीत विहार, गणेशपुर, रुड़की,जनपद- हरिद्वार।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक विनोद कुमार
2. उपनिरीक्षक भावना भट्ट
3. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार- सीआईयू श्रीनगर
4. मुख्य आरक्षी जयप्रकाश- सीआईयू श्रीनगर
5. आरक्षी मुकेश आर्य- सीआईयू श्रीनगर
6. आरक्षी दिनेश चौहान
Share this content:


Post Comment