एसएसपी देहरादून ने किया ऋषिकेश-डोईवाला थानों का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार के दिए सख्त निर्देश

आप को बता दे
एसएसपी दून ने किया कोतवाली ऋषिकेश तथा डोईवाला का वार्षिक निरीक्षण
MHA  द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों में की जा रही कार्यवाही की ली जानकारी 
पोर्टलों से सम्बन्धित सभी इलेक्ट्रानिक सूचनाओं/जानकारियों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के दिये निर्देश।
WhatsApp-Image-2025-04-03-at-18.18.08_74488c59 एसएसपी देहरादून ने किया ऋषिकेश-डोईवाला थानों का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार के दिए सख्त निर्देश
पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से क्राइम डिटेक्शन किट, वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने के दिये निर्देश
थाना परिसर में कर्मचारियो की बैरिकों/आवासीय परिसर/मैस आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था उच्चकोटि की रखने के दिये निर्देश
मालखाने के निरीक्षण के दौरान लंबित मालों की ली जानकारी, लम्बित मालों के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
हिस्ट्रीशीटरों, वांछित/ईनामी अपराधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी तथा वांछित/ईनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
WhatsApp-Image-2025-04-03-at-18.21.09_1ea26c12 एसएसपी देहरादून ने किया ऋषिकेश-डोईवाला थानों का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार के दिए सख्त निर्देश
विभिन्न पोर्टलों/ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों/शिकायतों की जानकारी कर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को किया निर्देशित
पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में ली जानकारी, त्वरित निस्तारण के लिये अधीनस्थ अधिकारियों को दिये निर्देश
आज दिनाँक 03-04-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश तथा डोईवाला का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा थाना कार्यालयो में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए एम0एच0ए0 द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न पोर्टलों में सूचनाओं/जानकारियों को समय से अपडेट करने तथा एनसीआरबी पोर्टल, सीएम पोर्टल, ई-डिस्ट्रिक्ट तथा अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली आन लाइन शिकायतों, सत्यापन आदि के समयबद्ध निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
WhatsApp-Image-2025-04-03-at-18.18.08_74488c59 एसएसपी देहरादून ने किया ऋषिकेश-डोईवाला थानों का वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग में सुधार के दिए सख्त निर्देश
थाना परिसर के भ्रमण के दौरान कर्मचारियों की बैरिकों तथा भोजनालय आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा बैरिकों तथा भोजनालय के रख-रखाव तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता उच्च कोटि की रखने के निर्देश दिए गए।  
मालखाने के निरीक्षण के दौरान वहाँ रखे मालों व सरकारी संपत्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पडे लम्बित माल मुकदमाती तथा लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने तथा एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 
थानों पर उपलब्ध असलहों, दंगा नियत्रण उपकरणो तथा आपदा उपकरणों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैण्डलिंग का अभ्यास करवाने तथा थाने में मौजूद क्राइम डिटेक्शन किट के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को क्राइम डिटेक्शन किट की जानकारी देते हुए क्राइम सीन से साक्ष्यों को संकलित करने का नियमित रूप से अभ्यास करवाने के निर्देश दिए गए। 
निरीक्षण के उपरान्त एसएसपी देहरादून द्वारा थानो में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की मीटिंग ली गई, जिसमें अपराध नियंत्रण/रोकथाम, विवेचना/शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा मां0 न्यायालय से प्राप्त होने वाले पत्रों के शीघ्र व समयबद्ध विधिक निस्तारण के निर्देश दिये गये।  इस दौरान उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के समबन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया साथ ही उपस्थित पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि पुलिस कर्मियों के हितार्थ सभी संभव प्रयास किये जायेंगे।

Share this content:

Previous post

यमुना किनारे आवारा गायों का शिकार: विकासनगर में गौकशी गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Next post

चारधाम यात्रा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 25 अप्रैल से, सीएस ने कुंभ-2027 और यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक

Post Comment