पिथौरागढ़ में कनालीछीना पुलिस की रात्रि चौपाल: ग्रामीणों को साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा पर दी जागरुकता

आप को बता दे

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस
दिनांक : 22.04.2025

थाना कनालीछिना पुलिस द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

थाना कनालीछिना पुलिस द्वारा ग्राम ग्वेता में एक रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्रीमती आरती ने की, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न समसामयिक और संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक किया गया।

WhatsApp-Image-2025-04-22-at-13.59.27_10ba83a6 पिथौरागढ़ में कनालीछीना पुलिस की रात्रि चौपाल: ग्रामीणों को साइबर ठगी, नशे और महिला सुरक्षा पर दी जागरुकता

चौपाल के दौरान यात्रा सीजन में होने वाले साइबर फ्रॉड जैसे:
🔹फर्जी होटल/धार्मिक यात्रा बुकिंग वेबसाइट्स,
🔹हेलीकॉप्टर बुकिंग से संबंधित स्कैम,
🔹एनीडेस्क ऐप के माध्यम से धोखाधड़ी,
🔹डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड,
🔹ओटीपी व डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़ी ठगी
जैसे अपराधों की पहचान और बचाव के उपाय ग्रामीणों को सरल भाषा में समझाए गए। इसके साथ ही ऑनलाइन सुरक्षा बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए गए।

इसके अतिरिक्त, चौपाल में निम्न विषयों पर भी जानकारी दी गई:
✅सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में गुड समेरिटन की भूमिका
✅नशे के दुष्परिणाम व युवाओं को इससे दूर रखने की अपील
✅महिला एवं बाल अपराध से बचाव
✅साइबर अपराध की बदलती प्रवृत्तियाँ और बचाव
✅मानव तस्करी के प्रति सतर्कता
इस संवाद का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को कानूनी, सामाजिक व तकनीकी जोखिमों से जागरूक कराना एवं सुरक्षा के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना को सशक्त करना रहा।

 

Share this content:

Previous post

बागेश्वर: रीमा पुलिस ने स्कूल में चलाया नशा, साइबर फ्रॉड व महिला सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, बच्चों को दी चौंकाने वाली जानकारी!

Next post

चंपावत में वारंटी आरोपी गिरफ्तार: 2021 से था फरार, बनबसा पुलिस ने सर्विलांस से पकड़ा

Post Comment