उत्तराखंड
BREAKING NEWS UTTARAKHAND KI KHABRE, Breaking uttarakhand news in Hindi, FEATURED LATEST UTTARAKHAND NEWS IN HINDI, HINDI SAMACHAR OF UTTARAKHAND, LIVE TODAY UTTARAKHAND NEWS, Uttarakhand latest news in Hindi, उत्तराखंड न्यूज, उत्तराखंड लाइव न्यूज़ DEHRADUN, उत्तराखण्ड समाचार - UTTARAKHAND NEWS, हिंदी समाचार उत्तराखंड न्यूज़
MP Team
ज्ञान दान अकादमी में भव्य अलंकरण समारोह से सत्र 2025-26 का शुभारंभ
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी, खैरीकलां में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुभारंभ पर एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र प्रतिनिधि मंडल का गठन किया गया और नव-निर्वाचित छात्रों को विभिन्न पदों पर अलंकृत किया गया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत बाबा जोध सिंह महाराज के सान्निध्य में, मुख्य अतिथि कर्नल साकेत उनियाल (रायवाला कैंट) एवं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन. सूरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा मूल मंत्र, गायत्री मंत्र और गुरबाणी शबद से वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने स्वागत भाषण में अतिथियों का परिचय देते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया। तत्पश्चात कक्षा 12 ‘ब’ के छात्र वरदान शर्मा ने “नेतृत्व क्षमता” विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित छात्र नेताओं द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड रही, जिसका संचालन वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक श्री दिनेश पैन्यूली एवं छात्र बलिहार सिंह के नेतृत्व में हुआ।
चारों सदनों—प्रह्लाद, श्रवण, लव एवं कुश—के नवनिर्वाचित कप्तानों को प्रधानाचार्या डॉ. शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी उनियाल ने सभी छात्र नेताओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:
वरिष्ठ वर्ग: स्कूल कैप्टन – बलिहार सिंह, अंशिका बिष्ट; खेल कप्तान – दक्ष चौहान, आकांक्षा गुरूँग; साहित्य कप्तान – स्वयं रावत, सोनम डोभाल
सदन कप्तान: दीक्षित कुमार, वैष्णवी कोठियाल, कार्तिकेय नेगी, महक कटारिया, अमरीश शुक्ला, अन्नु कुमारी, उत्कर्ष त्यागी, माही शर्मा
कनिष्ठ वर्ग: स्कूल कैप्टन – आरुष चौहान, सांची सिन्हा; सदन कप्तान – इशिका नौटियाल, परियत चौहान, आराध्या ग्वाड़ी, अर्पित शाही
अन्य सक्रिय सदस्य: आरुहि, कामिनी, शगुन, ऋषभदीप, शौर्य, खुशी, कशिश, धैर्य, प्रियांशु, अक्षिता, चाहत, दुर्गेश, देवांश, ईशा, अंशिका मौर्य, वैष्णवी शर्मा, भावना, पूर्णिमा आदि
मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में नेतृत्व, अनुशासन, सेवा भावना व आदर्श मूल्यों पर बल देते हुए छात्र नेताओं का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की अनुशासित कार्यप्रणाली की सराहना की।
समारोह के समापन पर संत बाबा जोध सिंह महाराज ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह, शिरोपा व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी विशिष्ट अतिथियों को भी शिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका अंजना रतूड़ी के निर्देशन में छात्र प्रभात कुमार एवं अनुष्का उनियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग ने आभार ज्ञापन करते हुए सभी छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, एडवोकेट अभिषेक प्रभाकर, निर्मल एजुकेशन सलाहकार रेनू सूरी आदि उपस्थित रहे।
Share this content:


