उत्तराखंड
खास खबर
मनोरंजन
BREAKING NEWS UTTARAKHAND KI KHABRE, Breaking uttarakhand news in Hindi, FEATURED LATEST UTTARAKHAND NEWS IN HINDI, HINDI SAMACHAR OF UTTARAKHAND, LIVE TODAY UTTARAKHAND NEWS, Uttarakhand latest news in Hindi, उत्तराखंड न्यूज, उत्तराखंड लाइव न्यूज़ DEHRADUN, उत्तराखण्ड समाचार - UTTARAKHAND NEWS, हिंदी समाचार उत्तराखंड न्यूज़
MP Team
उत्तराखंड सरकार सख्त: चारधाम यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरों पर होगी सख्ती:धाकड़ धामी
देहरादून। चारधाम यात्रा, मानसखंड यात्रा और कैलास मानसरोवर यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने यात्रा मार्गों पर मिलावटखोरी और गंदगी के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में FDA की टीमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के भ्रमण पर हैं। पहले ही दिन हरिद्वार से हल्द्वानी और उधमसिंहनगर तक कई ढाबों, मिठाई दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे गए, जिनमें भारी अनियमितताएं पाई गईं।
हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर कड़ी कार्रवाई
हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर सजनपुर और चिडियापुर क्षेत्र में मामा भांजा गढ़वाली ढाबा, न्यू स्टार गढ़वाली ढाबा और हिमालयन भोजनालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके फूड लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित कर दिए गए। इन ढाबों में सड़ी-गली सामग्री, गंदगी, खुले मसालों और अस्वच्छ रसोई की शिकायतें पाई गईं। खैरा पंजाबी ढाबा को भी नोटिस जारी किया गया है।
हल्द्वानी और उधमसिंहनगर में FDA का व्यापक निरीक्षण
हल्द्वानी और उधमसिंहनगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई दुकानों, होटल-ढाबों और मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर एक्सपायरी सामान की बिक्री, लाइसेंस की कमी और साफ-सफाई की लापरवाही पाई गई। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रियों की सेहत सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और आम जनता की सेहत से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। “चारधाम और अन्य तीर्थ यात्राएं हमारी आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है,” उन्होंने कहा।
FDA पूरी मुस्तैदी से मैदान में
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब्स को एक्टिव किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नकली दवाओं की आपूर्ति रोकने के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है। विभाग यात्रा मार्गों पर न केवल निरीक्षण कर रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को जागरूक भी कर रहा है।
Share this content:


