UTTARAKHAND NEWS: वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन, सीएम धामी सहित अधिकारियों ने जताया शोक

पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख विकास धूलिया का सोमवार प्रातः निधन हो गया।  उनके आकस्मिक निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर फैल गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धूलिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के देहरा खास स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने धूलिया के उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और दैनिक जागरण में राज्य ब्यूरो प्रमुख के रूप में दिए गए योगदान को भी स्मरण किया।

प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी विकास धूलिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धूलिया पत्रकारिता के प्रति अत्यंत समर्पित थे और उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।

इसके अतिरिक्त, जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल और जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से 50 लाख किये जाने का जारी हुआ शासनादेश कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा

Next post

उत्तराखंड को मिला पहला साइंस कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, वैज्ञानिकों की आवाज अब गूंजेगी 88.8 MHz पर