उत्तर प्रदेश से ₹1600 करोड़ की पेंशन हिस्सेदारी प्राप्त, मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की अवधि के लिए उत्तराखंड को पेंशन हिस्सेदारी के रूप में ₹1600 करोड़ की धनराशि प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस सहयोग के लिए आभार जताया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित संवाद के चलते परिसंपत्तियों और दायित्वों से जुड़े लंबित मामलों का तेजी से समाधान हो रहा है। यह वित्तीय अनुशासन और पारस्परिक सहयोग का एक सकारात्मक उदाहरण है।

गौरतलब है कि महालेखाकार, उत्तर प्रदेश द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में ₹952.26 करोड़ एवं 2022-23 के लिए ₹1309 करोड़ की देयता उत्तर प्रदेश सरकार पर निर्धारित की गई थी। इस प्रकार कुल ₹2261.26 करोड़ की पेंशन देयता के सापेक्ष जुलाई 2025 में ₹1600 करोड़ की धनराशि का भुगतान भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से अंतर्राज्यीय समायोजन के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार को किया गया है।

इस वित्तीय सहयोग से उत्तराखंड सरकार को पेंशन दायित्वों को पूरा करने में राहत मिलेगी तथा दोनों राज्यों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूती मिलेगी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: तीर्थयात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर पर गिरा बोल्डर, चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

Next post

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे हैं लगातार प्रयास, मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली पर रुककर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश