उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये

DEHRADUN:  — बैंक ऑफ बड़ौदा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की और मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। यह राशि उत्तरकाशी जनपद के धराली और हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बैंक प्रबंधन का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में मददगार साबित होगा।

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक प्रतीक अग्निहोत्री, उप महाप्रबंधक एसपीएस तोमर और क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद जोशी उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।