1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
हेल्थ एंड फिटनेस
AI chatbot Nigam Saarthi launch, CM Pushkar Singh Dhami news, Dehradun Update, Kedarpuram development projects, Nasha Mukt Bharat Abhiyan 5th anniversary, One lakh saplings plantation Dehradun, Uttarakhand Green Policy 2025, uttarakhand latest news, Yoga Park inauguration Dehradun, Zero tolerance against drugs Uttarakhand
MP Team
देहरादून में सीएम धामी ने योगा पार्क का लोकार्पण, एआई चैटबॉट लॉन्च व हरित नीति का अनावरण किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में आधुनिक योगा पार्क का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया तथा हरित नीति दस्तावेज का अनावरण किया।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा रोपा, जो इस वर्ष नगर निगम क्षेत्र देहरादून में लगाए गए एक लाखवें पौधे के रूप में दर्ज हुआ। कार्यक्रम में स्वच्छता सम्मान सेनानियों व कर निरीक्षकों को सम्मानित किया गया और नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारपुरम का यह आधुनिक योगा पार्क राजधानी में स्वास्थ्य, खुशहाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पार्क न केवल फिटनेस और योग गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी एक आकर्षण का स्थल होगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी कड़ी में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश की पहली योग नीति लागू की गई है। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की जा रही है, ताकि आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देहरादून को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए लगभग ₹1,400 करोड़ की लागत से कई परियोजनाएं चल रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 4,000 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और ₹203 करोड़ से अधिक मूल्य की नशीली सामग्री जब्त की गई है। उन्होंने युवाओं से नशे को “ना” कहने और अपने साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
शिलान्यास परियोजनाएं:
गांधी पार्क का विकास व सौंदर्यकरण – ₹164.33 लाख
नगर निगम टाउन हॉल का जीर्णोद्धार व एफआरपी कार्य – ₹232.50 लाख
लोकार्पण परियोजनाएं:
वार्ड 33 यमुना कॉलोनी पार्क – ₹139.49 लाख
वार्ड 88 हरबाजवाला मछली तालाब का रखरखाव, वनीकरण व वॉकिंग ट्रैक – ₹170.32 लाख
वार्ड 58 डिफेंस कॉलोनी केदारपुरम योगा पार्क व अन्य कार्य – ₹437.07 लाख
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने उत्तरकाशी के धराली आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व राहत कार्यों के लिए एक माह का वेतन और सांसद निधि से ₹1 करोड़ देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, सविता कपूर, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, नगर आयुक्त नमामि बंसल, पार्षदगण और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this content:
