भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG-20250804-WA0047-239x300 भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव, क्षतिग्रस्त मार्गों और जल निकासी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।

IMG-20250804-WA0050-225x300 भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित।

मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार क्षेत्र में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत स्वरूप तात्कालिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। इनमें सुनीता देवी और प्रमिला चौहान को ₹6500-₹6500 तथा चन्दन सिंह बिष्ट को ₹13000 की सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की हर घड़ी में आमजन के साथ खड़ी है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहते हुए राहत कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मण्डल महामंत्री भावना चौधरी, संजय नौटियाल, दीपक बहुखंडी, कविता तड़ियाल, कुसुम रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।IMG-20250804-WA0052-225x300 भारी बारिश से प्रभावित दून विहार और नीलकंठ विहार क्षेत्र का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों को राहत राशि के चैक किए वितरित।

Share this content:

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें।

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में 50वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Post Comment