1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
मौसम
शिक्षा
Dehradun rainfall alert, Dehradun school closure August 13, Dehradun Update, Heavy rain warning, IMD red alert Uttarakhand, Schools closed due to rain, Uttarakhand heavy rainfall forecast, uttarakhand latest news, Uttarakhand red alert
MP Team
भारी बारिश का रेड अलर्ट: देहरादून के स्कूल 13 अगस्त को बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
देहरादून में 13 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, रेड अलर्ट 13 अगस्त 2025 सुबह 10:13 बजे से 14 अगस्त 2025 सुबह 10:13 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टेहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे देवप्रयाग, डोईवाला, रुड़की, लक्सर, चकराता, रामनगर और आसपास में—कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
साथ ही, गरज के साथ तूफान और अत्यंत तीव्र वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
Share this content:
