देहरादून में बुधवार को भी स्कूलों में अवकाश, देर रात जारी हुआ आदेश

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए, जिला प्रशासन ने बुधवार, 6 अगस्त 2025 को भी जनपद देहरादून के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह आदेश मंगलवार देर रात जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से जारी किया गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this content:

Previous post

उत्तरकाशी आपदा राहत कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेष पुलिस बलों की त्वरित तैनाती,दो आईजी, तीन एसपी, एक कमांडेंट, 11 डिप्टी एसपी सहित पुलिस बल रवाना।

Next post

उत्तरकाशी, धराली त्रासदी: युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान, हेल्पलाइन नंबर जारी