रुद्रप्रयाग आपदा: सौरभ बहुगुणा ने किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को तहसील बसुकेदार के ब्लॉक जखोली अंतर्गत न्याय पंचायत स्यूर क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

स्थलीय दौरे के दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुनर्वास एवं सहायता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता आपदा प्रभावित परिवारों का सुरक्षित पुनर्वास है। उन्होंने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन दल की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों को जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौटाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष भरत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद सुमन, विजय कपड़वान एवं  सुमंत तिवारी भी उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

Uttarakhand: भारी बारिश पर मुख्य सचिव की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अग्रिम तैयारी के निर्देश

Next post

एमडीडीए ने ऋषिकेश में अवैध निर्माणों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बहुमंजिले अवैध निर्माण किए गये सील