1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
CM Relief Fund Uttarakhand, Dehradun Update, Dharali Harsil disaster aid, flood relief Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami, Swami Rama Himalayan University, Uttarakhand disaster assistance, uttarakhand latest news, Uttarkashi disaster relief, Uttarkashi relief efforts, उत्तरकाशी आपदा राहत, मुख्यमंत्री राहत कोष
MP Team
स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹51 लाख
देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान यूनिवर्सिटी ने उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51 लाख का योगदान दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस सहयोग के लिए यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए किया जा रहा यह योगदान अत्यंत सराहनीय है और इससे राहत कार्यों को गति मिलेगी।
Share this content:
