1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
Centre’s Support to Uttarakhand, Dehradun Update, Jolly Grant Airport PM Modi Visit, PM Modi Reviews Relief Operations, PM Modi Uttarakhand Visit, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Disaster Package, Uttarakhand disaster relief 2025, Uttarakhand floods and landslides, uttarakhand latest news, Uttarakhand Natural Disaster Updates, Uttarakhand Rescue and Relief Efforts
MP Team
Uttarakhand Disaster: प्रधानमंत्री ने की आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा
प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार, कहा— राहत एवं पुनर्वास कार्यों में मिल रहा केंद्र का पूरा सहयोग
देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।
प्रधानमंत्री ने बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, हुए नुकसान का आकलन, राहत कार्यों की प्रगति और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने धराली, थराली समेत राज्य के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे बचाव और राहत अभियानों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और बचाव कार्यों में जुटे कार्मिकों से भी संवाद किया और उनके अनुभव साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी हैं।
मुख्यमंत्री की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में आपदा से हुई क्षति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियानों को तेजी और पूरी क्षमता से संचालित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के संगठनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भारी क्षति पहुंची है, जिनकी बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
नेताओं की मौजूदगी
समीक्षा बैठक के दौरान सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का आभार
आपदा से निपटने और प्रभावितों की मदद हेतु घोषित राहत पैकेज के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“उत्तराखंड की जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। राज्य में आई आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग पहले दिन से ही मिल रहा है। प्रधानमंत्री स्वयं उत्तराखंड आकर आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द साझा कर रहे हैं। यह उनके आत्मीयता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।”
Share this content:
